पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • नांदगांव से कच्चे तक स्टेट हाईवे के किनारे बना दी टेढ़ी मेढ़ी नाली

नांदगांव से कच्चे तक स्टेट हाईवे के किनारे बना दी टेढ़ी-मेढ़ी नाली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजनांदगांव से अंतागढ़ तक 95 किमी लंबा स्टेट हाईवे बनाया जा रहा है। इस हाईवे के किनारे नालियों का निर्माण कराया जा रहा है। ये नालियां कई जगह अधूरी पड़ी है तो कर्इ जगह ऊंची तो कहीं निची बना दी गई है। कई जगह टेढ़ी-मेढ़ी व घुमावदार नाली बनाई गई है। पानी नदी नाले की तरफ ना जाकर उल्टा वापस आ रहा है। नाली ऊंची-नीची हाेने से पानी घरों में घुसेगा।

कई जगह खुदाई अधूरा छोड़ दिया है। जहां पर नाली बन गई है, उसे खुला छाेड़ दिया है। ऐसे में लोग इन नालियों में गिर रहे हैं। भरकापारा के पास दोनों नालों के बीच नाली नहीं बनने से ग्रामीण परेशान हैं। कहीं पर भी निर्माण एजेंसी ने संकेतक नहीं लगाया है। इससे हमेशा खतरा बना रहता है। दुकानों और घरों के आगे नाली अधूरी छोड़ दी गई है।

देवरीबंगला. क्षेत्र में स्टेट हाईवे के किनारे बन रही नाली।

नाली निर्माण निम्न स्तर का हुआ
नाली निर्माण का काम को लेकर ग्राम रानीतराई रोड़, जेवरतला, नाहंदा, देवरीबंगला, मार्री, पसौद व संबलपुर में भी परेशानी बनी हुई है। यहां के सरपंच उर्मिला साहू, चंद्रहास, संतराम, केशव शर्मा व सरस्वती सोनकर ने बताया कि नाली निर्माण कार्य निम्न स्तर का हुआ है। बारिश के पानी की निकासी संभव नहीं है। सरपंच उर्वशी निरोटी ने बताया कि संबलपुर में बार-बार नाली की मांंग की गई है। लेकिन काेई ध्यान नहीं दिया गया। दुकानों और घरों के आगे नाली बनाने का काम अधूरा छोड़ दिया गया है। निर्माण एजेंसी ध्यान नहीं दे रही है। दुकानदारों ने अपने स्तर पर आने-जाने की व्यवस्था की है। शिकायत के बाद इसे सुधारने की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

काम छूट गया होगा तो पूरा कराएंगे

एडीबी के एसडीओ आर गुप्ता ने बताया कि नाली निर्माण का कार्य अधूरा नहीं है। यदि काम छूट गया तो निर्माण एजेंसी से पूरा करा दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...