कनिष्ठ लिपिक संघ ने दिया समर्थन, आज सदबुद्धि यज्ञ
समदड़ी. विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपते कनिष्ठ लिपिक संघ सदस्य।
समदड़ी | समदड़ी ब्लॉक के नरेगा कार्मिकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल पंचायत समिति मुख्यालय पर मंगलवार को 15 वें दिन भी जारी रही। कनिष्ठ लिपिक संघ ब्लॉक अध्यक्ष स्वरूपसिंह ने नरेगा कार्मिकों की हड़ताल का समर्थन किया और मुख्यमंत्री के नाम विकास अधिकारी को ज्ञापन दिया। नरेगा ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र व्यास ने बताया कि पिछले 15 दिन से नरेगा कार्मिकों की हड़ताल चल रही है लेकिन सरकार कोई सुनवाई नहीं कर रही है। नियमितिकरण के साथ ही भर्ती प्रक्रिया को पूरा नहीं किया जा रहा है, इससे कार्मिकों में रोष व्याप्त है। जब तक मांगों पर कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक धरना जारी रहेगा। बुधवार को सदबुद्धि यज्ञ किया जाएगा। धरने पर ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र व्यास, ग्राम रोजगार सहायक धीरेंद्रसिंह, यशवंतसिंह, जोगसिंह, पेपसिंह, नरसिंग, ओमाराम, धनराज मीना, सुरेश प्रजापति, मनोहर गहलोत, विजेश आसोपा व लेखा सहायक यशपाल डांगी मौजूद थे।