पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • संविदा नरेगा कार्मिकों ने विधायक को कहा; सरकार कर रही है अन्याय

संविदा नरेगा कार्मिकों ने विधायक को कहा; सरकार कर रही है अन्याय

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
समदड़ी | समदड़ी ब्लॉक के संविदा नरेगा कार्मिकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल गुरुवार को 17 वें दिन भी जारी रही। इस दिन संविदा नरेगा कार्मिकों ने विधायक हमीरसिंह भायल को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। कार्मिकों ने कहा कि काफी दिन बीत जाने के बाद भी सरकार कोई निर्णय नहीं ले पा रही है, कार्मिकों के साथ अन्याय हो रहा है। पंचायती राज विभाग 2013 कनिष्ठ लिपिक की भर्ती प्रक्रिया पूर्ण नहीं कर रही है, जो कि सरासर गलत है। हमारी मांगे पूरी नहीं की गई, तो सरकार के खिलाफ अनशन पर बैठेंगे। धरना स्थल पर नरेगा ब्लॉक अध्यक्ष पिरेंद्र व्यास, ग्राम रोजगार सहायक धीरेंद्र सिंह, जोगसिंह, पेपसिंह, देवीसिंह, नरसिंग, ओमाराम, यशवंतसिंह, जेटीए देवेंद्र शर्मा, सुरेश प्रजापति, धनराज, खुशबू कोर, लेखा सहायक बनवारीलाल प्रजापत, यशपाल डांगी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...