पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गैर मुमकिन आबादी को परिवर्तित कर दो माह के दौरान बांटें जाएंगे जमीन के पट्टे

गैर मुमकिन आबादी को परिवर्तित कर दो माह के दौरान बांटें जाएंगे जमीन के पट्टे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्राम पंचायत मुख्यालय पर गुरुवार को न्याय आपके द्वार शिविर का आयोजन किया गया। विधायक हमीरसिंह भायल ने कहा कि समदड़ी में गैर मुमकिन आबादी को आबादी में परिवर्तित कर दो माह के भीतर सभी रहवासियों को पट्टे जारी किए जाएंगे। शिविर प्रभारी उपखंड अधिकारी अंजुम ताहिर सम्मा ने कल्याणकारी योजनाओं का समय पर फायदा उठाने की बात कही। विकास अधिकारी अतुल सोलंकी ने ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग योजनाओं की जानकारी दी। शिविर में 51 परिवारों के भूखंड के आवासीय पट्टे व 13 प्रधानमंत्री आवास योजना की स्वीकृति, उज्जवला योजना के तहत नि:शुल्क गैस कनेक्शन प्रदान किए गए। इस अवसर पर पूर्व विधायक कानसिंह कोटड़ी, जिला परिषद सदस्य विजय लक्ष्मी राजपुरोहित, इंदाराम चौधरी, नटवर करण, समदड़ी स्टेशन सरपंच रविंद्रसिंह जाट, पंचायत प्रसार अधिकारी ओमप्रकाश सोनी, सुरेश व्यास, करना राम चौधरी, ग्राम विकास अधिकारी आमसिंह भायल, राधेश्याम वैष्णव सहित ग्रामीण मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...