10 ग्राम पंचायतों में राजस्व लोक अदालत शिविर आज
बाड़मेर | राजस्व लोक अदालत अभियान के तहत गुरुवार को दस ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर राजस्व लोक अदालताें का आयोजन किया जाएगा। जिला कलेक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि 17 मई को बाड़मेर उपखंड में ग्राम पंचायत सांजटा, हरसाणी,बायतु भीमजी, चैनपुरा, समदड़ी, समदड़ी स्टेशन, ढोक, ईटादा, जसोल व मांजीवाला में राजस्व लोक अदालत शिविर लगेंगे।