पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हवन कर प्याऊ और मेन गेट की रखी आधारशिला

हवन कर प्याऊ और मेन गेट की रखी आधारशिला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक | खरावड़ में बाबा चमन ऋषि परिसर में स्थापित पीड़ित गोवंश गोशाला में सोमवती अमावस पर वैदिक रीति से हवन-यज्ञ किया गया। इसमें मुख्य यजमान सरपंच बिजेंद्र मलिक, सांपला ब्लॉक के वाइस चेयरमैन राजू व एडवोकेट दीपक मलिक रहे। यज्ञ के उपरांत गोशाला परिसर में ग्राम पंचायत की सहायता से निर्मित स्नान गृह व शौचालय का उद्घाटन किया गया। एडवोकेट दीपक मलिक के सौजन्य से नौनंद वाले रास्ते पर गोशाला के सामने प्याऊ बनाने के लिए आधारशिला रखी गई। ब्लॉक सांपला के वाइस चेयरमैन राजू व नौनंद गांव के बुजुर्गों ने गोशाला के मुख्य द्वार के निर्माण की आधारशिला रखी। दिलावर सिंह हुड्डा ने अपनी सेवानिवृत्ति पर गो को सवा मन हलवे का भोग लगाया। सरपंच बिजेंद्र मलिक ने देसी घी के हलवे का प्रसाद वितरित किया। डॉ. जगदीश मलिक ने जनता से गोशाला के संचालन में सहयोग मांगा। इस अवसर पर गांधरा के सरपंच सोनू, कारोर के सरपंच दलेल सिंह, र| सिंह, हवा सिंह, चंदन सिंह मलिक, कैप्टन जगबीर मलिक, राजबीर मलिक आदि मौजूद रहे।

रोहतक . बाबा चमन ऋषि परिसर में हुए हवन में आहुति डालते श्रद्धालु।

आज मनांएगे भगवान परशुराम जन्मोत्सव

रोहतक | ब्राह्मण समाज भगवान परशुराम जन्मोत्सव 17 अप्रैल को धूमधाम सेे मनाएगा। यह जानकारी शोभायात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप दे रहे संयोजक पं. नीरज कुमार वत्स ने दी। श्रीराम शर्मा आश्रम में बैठक के बाद उन्होंने बताया कि इस अवसर पर शहर में शोभायात्रा निकाली जाएगी। जो डेरा लक्ष्मणपुरी से जूना अखाड़े के अंतर्राष्ट्रीय सचिव बाबा कमल पुरी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। गौड़ ब्राह्मण संस्था से सुबह 8:30 बजे से शुरू होकर रेलवे स्टेशन के नजदीक वैश्य कालेज के ऑडिटोरियम में पूर्ण होगी।

खबरें और भी हैं...