पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बखेता गांव में रेलवे सिपाही के घर में चोरी

बखेता गांव में रेलवे सिपाही के घर में चोरी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सांपला | बखेता गांव के रेलवे के सिपाही जयदेव के घर से चोर नकदी व ज्वेलरी चोरी करके ले गए। चोर 2 सोने की चेन, 2 सोने की अंगुठी, 2 जोड़ी सोने के बाली सहित 68 हजार रुपए की नकदी ले गए है। जयदेव का परिवार कुरुक्षेत्र में स्नान के लिए गया हुआ था। वह कुरुक्षेत्र से लौटे तो उन्हें चोरी का पता चला। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत में जयदेव ने बताया कि वह और उसका परिवार कुरुक्षेत्र गए हुए थे। घर पर कोई नहीं था। घर का दरवाजा तोड़ कर चोर घर में घुसे और 2 सोने की चेन, 2 सोने की अंगुठी, 2 जोड़ी सोने के बाली सहित 68 हजार की नकदी निकाल कर ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खरावड़ में हुड़दंग करता काबू

सांपला |
राष्ट्रीय राजमार्ग 9 स्थित खरावड़ बाईपास पर पुलिस ने शराबी पीकर हुड़दंग करते हुए खरावड़ के प्रदीप को पकड़ा है। आरोपी ने हाईवे पर वाहन चालकों से अभद्र व्यवहार किया था। पुलिस ने मौके पर जाकर आरोपी प्रदीप को पकड़ा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...