सांपला में आज छह घंटे बंद रहेगी बिजली सप्लाई
सांपला | नगर पालिका के कई हिस्सों में रविवार 15 अप्रैल को बिजली की सप्लाई प्रभावित रहेगी। बिजली निगम की तरफ से मरम्मत का कार्य किए जाने के चलते बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। 33 केवी पावर हाउस में मरम्मत का कार्य के कारण लाइनपार, 11 केवी सांपला व औद्योगिक क्षेत्र तीन में सुबह छह से लेकर दोपहर 12 बजे तक सप्लाई बंद रहेगी।