शिविर में 150 यूनिट रक्त एकत्रित
सांपला | शिव शक्ति बाबा कालिदास धाम सांपला में गुरुदेव बाबा कालीदास की ओर से रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में 150 यूनिट रक्त एकत्रित किया। शिविर में विदेश से भी लोग रक्तदान करने आए। नेपाल से आई ममता पोढेल सहित दस महिलाओं ने रक्तदान किया। वहीं नेपाल से आए विष्णु व समुंदर ने भी रक्तदान किया। मुख्यातिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता संजय विनायक जोशी व विशिष्टातिथि रोहतक पीजीआई से डॉ कुलदीप सिंह लालन रहे। बाबा कर्णपुरी ने भी रक्तदान शिविर में आए लोगों को आशीर्वाद दिया।