दुकानदार को गोली मारने का आरोपी बिच्छू नहीं आया पुलिस के हाथ
सांपला | नयाबांस निवासी नवदीप को गोली मारने वाले आरोपी देवेन्द्र उर्फ बिच्छू को पुलिस 24 घंटे बीतने के बाद भी गिरफ्तार नहीं कर पाई है। पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए हर संभावित जगहों पर दबिश दे रही है। पुलिस आरोपी को जल्द काबू करने का दावा कर रही है। वहीं घायल नवदीप की हालत में सुधार है। शुक्रवार कोे गिझी मार्ग के सामने कार एसेसरिज की दुकान चलाने वाला नयाबांस निवासी नवदीप दुकान के बाहर काम कर रहा था। सांपला निवासी देवेन्द्र उर्फ बिच्छू ने वहां पहुंचकर नवदीप को गोली मारी थी।