पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • समचाना में महिला से छेड़छाड़, केस दर्ज

समचाना में महिला से छेड़छाड़, केस दर्ज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सांपला | पुलिस ने समचाना गांव में महिला से छेड़छाड़ के आरोप में गांव के ही रामभज पर केस दर्ज किया है। महिला गांव में लामणी करने जा रही थी। पुलिस ने दलित महिला की लड़की की शिकायत पर केस दर्ज किया है। शिकायत में पीड़िता की लड़की ने बताया कि उसकी मां खेत में लामणी करने जा रही थी। रास्ते में गांव के ही रामभज ने रास्ता रोक कर उसकी मां की ओढ़नी खीच ली और गालियां देनी शुरू कर दी। आरोपी ने बाद में घर पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। आरोप है कि रामभज पहले भी पीड़िता के परिवार को परेशान करता था और घर में घुसने का भी प्रयास किया था। थाना प्रभारी प्रवीन मलिक का कहना है कि उचित तथ्य अनुसार कार्रवाई की जाएंगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...