आकाशवाणी की गैलरी में लगाई प्रसिद्ध चतरू सांगी की तस्वीर
रोहतक | सुप्रसिद्ध सांगी चतरू गांव गढ़ी सांपला की तस्वीर बुधवार को आकाशवाणी रोहतक की गैलरी में हरियाणा के अन्य सांगियों के बीच में लगाई गई। केंद्र निदेशक राजेंद्र नागपाल ने इसका अनावरण किया। गांव गढ़ी सांपला के चतरू सांगी के भतीजे रमेश चंद्र के अनुरोध पर आकाशवाणी गैलरी में ये तस्वीर लगाई। रोहतक की आकाशवाणी गैलरी में हरियाणा के प्रसिद्ध सांगियों जमुआं मीर, बाजे भगत, पं. लखमी चन्द, पं. मांगे राम, फौजी मेहर सिंह, दयाचन्द मायना, पं. माईराम, धनपत सिंह, चन्द्रबादी आिद की तसवीर लगी है।