भगवान परशुराम का जन्मोत्सव आज
सांपला | गांव दत्तौड़ में भगवान परशुराम जन्मोत्सव बुधवार को मनाया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। भगवान परशुराम आश्रम के अध्यक्ष बलराम शर्मा ने बताया कि शोभायात्रा सुबह 8 बजे शुरू होगी। हवन 9 बजे व 10 बजे सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। मुख्यातिथि के तौर पर बादली से पूर्व विधायक हल्का पंडित नरेश शर्मा शिरकत करेंगे। समारोह का आयोजन ग्राम पंचायत, बाबा सीताराम समिति व बाबा सीताराम गोशाला समिति की आेर से संयुक्त रूप से किया जा रहा है।
इकोनॉमिक कार व मेट्रो का माॅडल छाया
सांपला | बेरी रोड पर मेरी कालेज में 2 द्विवसीय टैक्नो कल्चर उत्सव कार्यक्रम का मंगलवार को समापन हो गया। कार्यक्रम में 102 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने इकोनॉमिक कार का माॅडल पेश किया। इस कार को कॉलेज के 5 छात्रों ने पुराने समान का प्रयोग कर बनाया। भूकंप विरोधी इमारत बनाने, स्मार्ट सिटी का माॅडल, आॅटो कैड डिजाइन व मेट्रो रेल का माॅडल भी प्रमुख रहा। इस अवसर पर मैनेजर विनित कुमार व अन्य उपस्थित रहे।