पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हसनगढ़ में गंदे पानी की निकासी नहीं होने से फैल रही बीमारियां

हसनगढ़ में गंदे पानी की निकासी नहीं होने से फैल रही बीमारियां

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांव हसनगढ़ के वार्ड 5 व 14 में गंदे पानी की निकासी व सफाई व्यवस्था नहीं होने के चलते ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि गंदगी के कारण बच्चों और बुड्ढों में बीमारी फैल रही है।

ग्रामीणों को कहना है नालियों का गंदा पानी सड़कों पर जमा हो जाता है। इससे आने-जाने में परेशानी होती है व गंदी बदबू आती है। इन नालियों की सफाई की तरफ ग्राम पंचायत कोई ध्यान नहीं दे रही है। कई बार शिकायत करने के बाद भी सफाई कर्मचारी वार्ड की साफ सफाई करने नहीं आ रहा है। वार्ड निवासी राजेश, विनोद, राजेंद्र, राहुल, भारत, अनिल, जयपाल, अशोक, फतेह सिंह व ललित आदि का कहना है कि सफाई नहीं होने के चलते बीमारियां लगातार फैल रही है। वार्ड की पंच लक्ष्मी देवी, अनिल और सरपंच को अवगत कराने के बाद भी हालात सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। इससे लोगों में रोष है।

खबरें और भी हैं...