आईएमटी यूनियन से कैंटर चोरी
सांपला | आईएमटी यूनियन में गुरुवार रात को कैंटर चोरी हो गया। बलियाणा का अमित कैंटर आईएमटी लाया था। वह गुरुवार रात को राजस्थान से कबाड़ का स्क्रैप खाली कर वापस आईएमटी रोहतक पहुंचा था। उसने रात को कैंटर यूनियन में खड़ा किया था। शुक्रवार सुबह जब वह यूनियन में पहुंचा तो उसका कैंटर नहीं मिला। पुलिस ने चालक अमित के बयान पर मामला दर्ज किया है।