पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सांपला के 22 गांवों में जल संकट, 24 अप्रैल को आएगा नहरी पानी

सांपला के 22 गांवों में जल संकट, 24 अप्रैल को आएगा नहरी पानी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सांपला सब डिवीजन के अंतर्गत आने वाले 22 गांवों में नहरी पानी नहीं बचा है। गांवों में नहर 24 अप्रैल तक आने के अनुमान है। जनस्वास्थ्य विभाग ने जल संकट को देखते हुए गांवों में फैलो ट्यूबवेल लगवाए थे। विभाग की ओर से अन्य गांवों में भी मांग अनुसार फैलो ट्यूबवेल लगवाए जा रहे है। सब डिवीजन के अंदर आने वाले गांवों में 40 ट्यूबवेल है। नहर समय पर नहीं आई तो क्षेत्र में भारी जल संकट आ सकता है।

शहरी क्षेत्र सहित गांवों में नहरी पानी के स्टाक के लिए 50 वाटर टैंक बनाए गए है। सब डिवीजन के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों की प्यास 3 माइनरों से बुझती है। दुल्हेड़ा माइनर क्षेत्र के ज्यादा भाग की प्यास बुझाती है। इसके बाद भालौट व जसराना माइनर का नंबर आता है।

खबरें और भी हैं...