पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पर्ची कटवाने की बात को लेकर महिला ने सीएचसी कर्मचारी को मारा थप्पड़

पर्ची कटवाने की बात को लेकर महिला ने सीएचसी कर्मचारी को मारा थप्पड़

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीएचसी में एक महिला ने 5 रुपए की पर्ची कटवाने की बात कहने पर हंगामा मचा दिया। नेत्री ने पर्ची काटने वाले काउंटर पर मौजूद अस्थाई कर्मचारी को थप्पड़ जड़ दिया। कर्मचारी ने घटना की जानकारी नोडल अधिकारी डाॅ. धर्मेंद्र अहलावत को दी। नोडल अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर महिला को समझाने का प्रयास किया। इसी दौरान महिला ने अपने परिजनों को सीएचसी में बुला लिया। हंगामा बढ़ता देख सीएचसी के चिकित्सकों ने स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच बिगड़ती स्थिति को संभाला। बुधवार दोपहर करीब 1. 35 बजे महिला अपनी पौत्री का इलाज करवाने सीएचसी में पहुंची। वह जिस समय सीएचसी पहुंची उस समय लंच समय हो गया था। महिला ने काउंटर पर बैठे अस्थाई कर्मचारी को पर्ची बनाने को कहा। कर्मचारी आशिष ने सरकारी नियमानुसार पर्ची बनाने के लिए 5 रुपए मांगे। महिला ने कहा कि जब उसने पहले पर्ची बनवाई तो 5 रुपए बकाया छोड़कर गई थी। कर्मचारी ने पुरानी पर्ची दिखाने को कहा तो महिला तैश में आ गई और अस्थाई कर्मचारी को थप्पड़ जड़ दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।

दो पक्षों का समझौता हो गया

दोपहर को 5 रुपए की पर्ची काटने की बात को लेकर महिला ने अस्थाई कर्मचारी आशिष को थप्पड़ जड़ दिया। कर्मचारी ने 5 रुपए की पर्ची बनवाने को बोला था। महिला ने 5 रुपए देने से मना कर दिया और कहा कि पहल जब उसने पर्ची बनवाई तो वह बकाया छोड़कर गई थी। पुरानी पर्ची दिखाने की बात पर महिला को गुस्सा आ गया और हंगामा मचा दिया। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। -डाॅ. धमेंद्र, नोडल अधिकारी

महिला ने बताए पहले के पांच रुपए बकाया, कर्मचारी ने मांगी पुरानी पर्ची तो महिला ने मारा थप्पड़

खबरें और भी हैं...