- Hindi News
- National
- डेंगू, मलेरिया व चिकनगुनिया से बचाव और रोकथाम के तरीकों के बारे में बताया
डेंगू, मलेरिया व चिकनगुनिया से बचाव और रोकथाम के तरीकों के बारे में बताया
रोहतक | विश्व डेंगू दिवस के उपलक्ष्य में लोगों को जागरूक रखने के लिए स्वास्थ कर्मियों ने शहर के विभिन्न हिस्सों में जाकर मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया के बचाव व रोकथाम के तरीकों के बारे में बताया। स्वास्थ कर्मियों ने मेडिकल मोड़, अशोका रोड़, झज्जर रोड़, भिवानी चुंगी, पुराना बस स्टैंड, माता दरवाजा, गढ़ी मोहल्ला, अंबेडकर चौक, सुखपुरा चौक, प्रेम नगर, माडल टाउन, सोनीपत स्टैंड पर लोगों को बचाव व रोकथाम के तरीकों के बारे में बताया। सीएचसी महम में डाॅ. रामफल कालोनिया एसएमओ की अध्यक्षता में एक संगोष्ठी की गई। सीएचसी कलानौर में डाॅ. कमला वर्मा की अध्यक्षता में पैरा मेडिकल स्टाफ, आशा व जनरल पब्लिक को हेल्थ एजुकेशन दी गई। सीएचसी किलोई में डाॅ. शिवानी मान एमओ की अध्यक्षता में एक बैठक की गई। सीएचसी सांपला में डाॅ. धर्मेंद्र एमओ की अध्यक्षता में संगोष्ठी हुई। अध्यक्षता सीएचसी चिड़ी की एसएमओ डाॅ. कुलप्रतिभा ने की।