सांपला | सांसद दीपेंद्र हुड्डा 19 मई को सांपला में कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे। इससे पहले सांसद कार्यकर्ताओं के साथ कस्बे में रोड शो करेंगे। कांग्रेस नेता संजय सिंह ने बताया कि सांसद दीपेंद्र शनिवार दोपहर चार बजे दिल्ली रोड पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल से रोड शो करेंगे और मेन बाजार से होते हुए अग्रसेन धर्मशाला में पहुचेंगे। उन्होंने बताया कि अग्रसेन धर्मशाला में सांसद दीपेंद्र कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे और उनकी समस्याएं भी सुनेंगे।