सांपला | मेन बाजार में निमार्णाधीन खेल स्टेडियम में काम कर रहे फोरमैन विकास यादव की गुरुवार रात को 15 हजार रुपए नगदी और मोबाइल चोरी हो गया। शुक्रवार सुबह उठने पर लेबर की चोरी का पता चला। घटना की जानकारी लेबर ठेकेदार रवींद्र को दी। ठेकेदार की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सांपला में सीएम की ओर से घोषणा के बाद खेल स्टेडियम का निर्माण कार्य चल रहा है। लेबर की ठेकेदारी रोहतक के अमृत कॉलोनी निवासी रविंद्र कर रहे है। लेबर गुरुवार को काम खत्म कर निमार्णाधीन स्टेडियम में ही सो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।