पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ऑपरेशन क्लीन | मंत्री की प्लािनंग आई काम, बगैर टकराव चला अभियान हड़तालियों के जागने से पहले उठवाया 117 ट्राॅली कचरा, बीजेपी कैडर भी जुटा

ऑपरेशन क्लीन | मंत्री की प्लािनंग आई काम, बगैर टकराव चला अभियान हड़तालियों के जागने से पहले उठवाया 117 ट्राॅली कचरा, बीजेपी कैडर भी जुटा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक. कैनाल रेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं से सफाई के बारे में बातचीत करते सहकारिता मंत्री।

स्थानीय निकाय के तृतीय व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की हड़ताल का 12वां दिन

भास्कर न्यूज | रोहतक

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते बिगड़े शहर के हालातों को लेकर नगर निगम की ओर से सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर की प्लानिंग आखिर कामयाब हो ही गई। देर रात अधिकारियों के साथ बैठक कर बनाई प्लानिंग के तहत अलसुबह 4 बजे से ठेकेदार के कर्मचारियों के मार्फत शहर में सफाई अभियान चलाया गया। सुबह पौने चार बजे ही प्राइवेट ठेकेदार के सफाई कर्मचारियों की टीम को 4 हिस्से में बांटकर सफाई करवाई गई। हड़ताली कर्मचारियों के जागने से पहले यानि सफाई के अभियान में किसी तरह की कोई समस्या पैदा ना हो इसके लिए सुबह 4 बजे का समय चुना गया। मात्र आठ बजे तक सफाई कर्मचारियों की ओर से 117 ट्रॉली में कचरा उठाकर पुरानी आईटीआई मैदान में बनाए वैकल्पिक डंपिंग स्टेशन में डाल दिया गया। रविवार सुबह करीब 351 टन कचरे का निपटान किया गया।

पुरानी आईटीआई मैदान को बनाया डंपिंग स्टेशन

कचरे को शहर से बाहर भेजने के लिए समय ना लगे, इसे चलते कचरा पुराने आईटीआई मैदान में ही डाल दिया गया है। इससे ट्राॅली को जल्द खाली कर प्रयोग में लाया जा रहा है।  संबंधित खबर पेज 5 पर

अभियान

3:50

बजे सुबह

4

ड्यूटी मजिस्ट्रेट

4

डीएसपी

12

जेसीबी

150

ट्रॉली कचरा

60

सफाई कर्मचारी

सफाई को लेकर 4 ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात कर सहकारिता मंत्री ने देर रात अधिकारियों के साथ बनाई प्लानिंग

एसडीएम बनाए ओवरऑल इंचार्ज

सहकारिता मंत्री की ओर से एक दिन पहले देर रात अधिकारियों के साथ कैनाल रेस्ट हाउस में गुप्त बैठक कर शहर की सफाई का प्लान तैयार किया। इसके बाद जिला मजिस्ट्रेट डॉ. यश गर्ग की अोर से रात में ही शांति और लाॅ एंड आर्डर की व्यवस्था बनाने के लिए विशेष तौर पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट की तैनात के आदेश जारी कर दिए। सफाई के लिए एसडीएम राकेश कुमार को ओवरऑल इंचार्ज बनाया है।

रोहतक. किला रोड पर कूडा उठाते ठेकेदारकर्मी व जेसीबी।

चार ड्यूटी मजिस्ट्रेट को सौंपी जिम्मेदारी

1. गोहाना अड्डा क्षेत्र के लिए निगम के ज्वाइंट कमिश्‍नर रविंद्र कुमार और पुलिस विभाग की ओर से इनके साथ डीएसपी डॉ. रविंद्र तैनात रहे।

2. किला रोड क्षेत्र के लिए तहसीलदार गुलाब सिंह को ड्यूटी मजिस्ट्रेट व इनके साथ डीएसपी रोहताश को लगाया गया।

3. सिविल अस्पताल क्षेत्र में सांपला से नायब तहसीलदार सुरेंद्र चंद्र और इनके साथ डीएसपी रमेश कुमार भी पुलिस व्यवस्था के लिए साथ रहे।

4. दिल्ली रोड क्षेत्र पर नायब तहसीलदार पवन कुमार को लगाया गया। इनके साथ डीएसपी गजेंद्र सिंह तैनात किया गया।

मंत्री ने की बैठक

सफाई अभियान को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक लेने और सफाई अभियान को सफल बनाने के लिए सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर ने बैठक की। कैनाल रेस्ट हाउस के पार्क में नीचे बैठकर सुबह साढ़े 8 बजे कार्यकर्ताओं को निगम अधिकारियों का सहयोग करने की प्लानिंग बनाई गई। इसमें रोहतक शहर के प्रमुख बाजारों से गंदगी उठाने को लेकर मंथन किया गया। साथ ही पूरे रोहतक में अलग टीमें बनाकर भेजने के निर्देश दिए, ताकि लोगों को परेशानी न हो।

खबरें और भी हैं...