पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 33 साल पहले गांव के 9 बच्चों को प्रशिक्षण देने

33 साल पहले गांव के 9 बच्चों को प्रशिक्षण देने

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
33 साल पहले गांव के 9 बच्चों को प्रशिक्षण देने से बाबा धर्मानाथ ने मंदिर में शुरू किया था अखाड़ा

प्रवीन दत्तौड़ | सांपला

गांव चुलियाना की पहचान आज इंटरनेशनल लेवल के पहलवानों के गांव के तौर पर है। गांव के बाबा छोटू नाथ मंदिर में चल रहे अखाड़े से जुड़े 16 कुश्ती खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और 40 राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुके हैं। दरअसल इसके पीछे छोटू नाथ मंदिर के महंत ब्रह्मचारी बाबा धर्मानाथ की मेहनत की कहानी जुड़ी है। करीब 33 साल पहले बाबा धर्मानाथ ने गांव के 9 बच्चों के साथ मंदिर परिसर में एक अखाड़ा बना उन्हें कुश्ती के दांव पेंच सिखाने शुरू किए थे। 1985 में शुरू हुए इस अखाड़े से आज कई पहलवान ब्रांड बनकर आगे बढ़े हैं। आज भी इस अखाड़े में बगैर सरकारी सहायता के सैकड़ों बच्चे पहलवानी के गुर सीख रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर के रेफरी व कोच भी इस अखाड़े से जुड़े हैं।

बाबा से दांव सीख इंटरनेशनल पहलवानों का गांव बना चुलियाना

9 बच्चों से शुरू हुआ अखाड़े में प्रशिक्षण का सफर

ब्रह्मचारी बाबा धर्मानाथ ने 1985 में गांव चुलियाना स्थित बाबा छोटू नाथ मंदिर में अखाड़े को स्थापित किया था। बाकायदा ग्रामीणों से अखाड़े में अपने बच्चों को भेजने के लिए कहा गया। शुरूआत में गांव के 9 बच्चे बाबा धर्मानाथ के पास कुश्ती सीखने पहुंचे। तीन साल की मेहनत के बाद 1988 में अखाड़े के जयभगवान ने 26 किलो भार वर्ग में स्कूल स्तरीय राज्य प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता।

बिना सहायता के तैयार किए 16 अंतरराष्ट्रीय व 40 राष्ट्रीय स्तर के पहलवान

3. अन्नू कुमारी : एशिया चैंपियनशिप प्रतियोगिताओं 2015,16 व 17 में लगातार अपने भार वर्ग में ब्रांज मेडल विजेता। सब जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में 2 पदक जीत चुकी हैं।

रोहतक. अखाड़े में अभयास कराते बाबा धर्मादास।

4. जयभगवान : वर्ष 1995 में वर्ल्ड कैडेट प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रथम दौर में ही घुटने की इंजरी हो गई। ऑल इंडिया पुलिस प्रतियोगिताओं में 6 गोल्ड।

बाबा धर्मा के 5 अंतरराष्ट्रीय शार्गिद

1. जगबीर दूहन : 1999 में हंगरी में हुई वर्ल्ड कैडेट्स चैंपियनशिप के 55 किलो भार वर्ग में ब्रांज मेडल, 1998 में ईरान में जूनियर एशिया चैंपियनशिप में ब्रांज, ऑल इंडिया पुलिस चैंपियनशिप में 6 व सीनियर नेशनल में 8 पदक जीते।

2. अन्नू पहलवान : 2001 में अमेरिका में हुई वर्ल्ड पुलिस गेम्स के 66 किलो भार में स्वर्ण पदक, 2004 में इटली में हुई इंटर नेशनल चैंपियनशिप में ब्रांज, 2007 में आस्ट्रेलिया में हुई वर्ल्ड पुलिस गेम्स में गोल्ड, 2013 कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में गोल्ड।

5. जयदीप उर्फ बटवा : 2013 में साउथ अफ्रीका में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स के 57 किलो भार की फ्री स्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक के अलावा कई पदक।

खबरें और भी हैं...