रोहतक | कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ 21 मई को जिला विकास सदन में दोपहर 2 बजे गढ़ी सांपला किलोई विधानसभा क्षेत्र की दीनबंधु ग्रामोदय योजना की समीक्षा बैठक करेंगे। इसके बाद 3 बजे विकास सदन में ही कलानौर विधानसभा क्षेत्र की दीनबंधु ग्रामोदय योजना की समीक्षा बैठक और 4:30 बजे महम विधानसभा क्षेत्र की दीनबंधु ग्रामोदय योजना की समीक्षा बैठक को संबोधित करेंगे।