शाॅर्ट सर्किट से चलती कार में लगी आग, 2 बचे
खरावड़ पूर्वी बाइपास के पास रविवार को दिल्ली से रोहतक से आ रही चलती एक कार में शार्ट सर्किट के कारण आग लग गई। आगजनी के दौरान कार में रोहतक का राजेश खन्ना और एक अन्य युवक सवार था। कार के बोनट में से धुआं उठता देख चालक ने कार हाइवे किनारे रोक नीचे उतर गए। देखते ही देखते पूरी कार में आग लग गई। चालक ने आग लगने की जानकारी दमकल विभाग को दी। दमकल की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर लगभग 20 मिनट में आग पर काबू पाया। कार में लगी आग देख अन्य वाहन चालकों ने कुछ दूरी पर अपने वाहन खड़े कर दिए। इस दौरान बाइपास पर जाम की स्थिति भी बन गई।