ज्येष्ठ अमावस्या पर जरूरतमंदों को किया दान, भंडारे लगाए
सांपला | क्षेत्र में मंगलवार को ज्येष्ठ माह की अमावस्या पर जगह-जगह विशेष पूजा की गई और भंडारे लगाए गए। लोगों ने अमावस्या पर पूजा करके मन्नतें मांगी। वहीं महिलाओं ने पूजा करने के साथ मान्यता के अनुसार गुड़ वितरित किया। वहीं शहर के साथ कई गांव में देशी घी के भंडारे लगाए गए। अमावस्या पर लोगों ने जरूरतमंदों को कपड़े और खाना दान किया।