पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बंदरों के कारण लोग घरों में कैद

बंदरों के कारण लोग घरों में कैद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सांपला. एसडीएम के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते कस्बावासी।

सांपला |सांपला नगर पालिका क्षेत्र में बंदरों के कारण लोग परेशान हो चुके है। बंदरों के कारण लोगों ने अपने आप को घरों में कैद कर रखा है। बंदर न केवल आर्थिक नुकसान पहुंचा रहे हैं बल्कि आए दिन किसी ने किसी पर हमला करके घायल कर रहे हैं। बंदरों से परेशान कई संस्थाओं के पदाधिकारियों सहित अन्य वरिष्ठ लोगों ने एसडीएम के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर बंदरों से निजात दिलाने की मांग की है। सांपला वेलफेयर एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एवं सीएलजी के अध्यक्ष अशोक बंसल, लेबरदार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष सुरेश ओहल्याण, नगर पालिका सदस्य महावीर, श्यामलाल जिंदल, भीम सिंह, दर्शना देवी, राजवंती, चन्द्र पति, नीलम व अंजू आदि ने ज्ञापन सौपा। ज्ञापन देने आए लोगों ने बताया कि पुरानी अनाज मंडी में आए दिन बंदर किसी ने किसी को घायल कर रहे है। बंदरों को गलियों में देखते हुए लोग घरों से बाहर भी नहीं निकलते है। बंदर घरों के सामान को भी क्षतिग्रस्त कर रहे है। पिछले दिनों एक लड़की बंदरों के घेरने के कारण छत से कूदने पर मजबूर हो गई थी, जिसका अभी भी इलाज चल रहा है।

खबरें और भी हैं...