सांपला | नए बस स्टैंड पर झज्जर के रिवाड़ी खेड़ा के कर्मबीर पर मंगलवार को कार सवार युवक ने साथियों सहित लाठी-डंडों से हमला कर दिया। कर्मबीर सोनीपत से टाइल छोड़कर वापस गांव जा रहा था। बस स्टैंड के पास साइड को लेकर कार सवार युवक से उसका झगड़ा हुआ था। घायल को राहगीरों की सहायता से सीएचसी सांपला पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने घायल कैंटर चालक को पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया। पुलिस ने घायल चालक की शिकायत पर छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। शिकायत में कर्मबीर ने बताया कि वह सोनीपत में टाइल उतार कर वापस अपने गांव आ रहा था।