पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अदालत के मुंशी पर घर में घुस चोर ने किया हमला

अदालत के मुंशी पर घर में घुस चोर ने किया हमला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सांपला | रोहतक अदालत में मुंशी के पद पर तैनात गांव बलियाना के दिनेश पर घर में घुसकर एक चोर ने हमला कर दिया। चोर पीड़ित के ढाई हजार रुपए लेकर भी फरार हो गया। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शिकायत में गांव बलियाना के दिनेश ने बताया कि शुक्रवार रात को वह अपने घर में सो रहा था। देर रात को उसकी नींद खुल गई आैर उसके घर के गेट के पास एक युवक खड़ा था। दिनेश ने उसे पकड़ने का प्रयास किया तो वह उस पर हमला करके फरार हो गया। उसके बाद घर में समान की तलाशी ली तो उसकी जेब से ढाई हजार रुपए गायब थे। पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...