पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कर्नाटक की जीत पर सरकार की उल्टी गिनती शुरू: दीपेंद्र

कर्नाटक की जीत पर सरकार की उल्टी गिनती शुरू: दीपेंद्र

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सांपला. महाराजा अग्रसेन धर्मशाला में युवा सम्मेलन में बोलते सांसद दीपेन्द्र सिंह हुड्डा।

भास्कर न्यूज | सांपला

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में 3 जून को पानीपत के समालखा में होने वाली जनक्रांति यात्रा हरियाणा की सत्ता परिवर्तन का काम करेगी, जिसमें लाखों लोग शिरकत करेंगे। इसके साथ पूरे हरियाणा में बदलाव शुरू हो जाएगा। इसका असर देश-प्रदेश की राजनीति पर भी पड़ेगा। यह बातें सांसद दीपेन्द्र सिंह हुड्डा ने कही। वे शनिवार को सांपला के महाराजा अग्रसेन धर्मशाला में युवा सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। सांसद ने कर्नाटक में प्रजातंत्र का गला घोंटने और जनादेश का अपमान करने की भाजपा सरकार की नाकाम कोशिशों की कड़ी निंदा करते कहा कि कर्नाटक की जीत संग भाजपा की तानाशाही सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। भाजपा ने कर्नाटक में धनबल और बाहुबल के बूते जनादेश को पलटने की हर मुमकिन कोशिश की, मगर अंत में देश के संविधान और लोगों की जीत हुई है।

प्रजातंत्र को बचाने हर लड़ाई को तैयार रहें

सांसद दीपेन्द्र सिंह हुड्डा ने कहा कि हमें देश के संविधान की रक्षा करने और प्रजातंत्र को बचाने की हर लड़ाई को लड़ने के लिए तैयार रहना होगा। सांसद हुड्डा ने कहा कि दुर्भाग्य की बात यह है कि एक समय में विकास की दौड़ में देश में कीर्तिमान स्थापित करने वाला हरियाणा आज अपराध और गैंग रेप में सबसे आगे हो गया है। हरियाणा में अमन चैन भाईचारे, विकास और किसान-गरीब के लिए संघर्ष का समय आ गया है। इस जनविरोधी भाजपा सरकार को उखड़कर दोबारा प्रदेश को भाईचारे की नींव पर विकास की पटरी पर लाना हमारी पहली प्राथमिकता है। सांसद ने कहा कि आने वाले चुनाव में हरियाणा की जनता भाजपा का सफाया कर देगी।

खबरें और भी हैं...