समराला| विधान सभा हलका समराला से शिरोमणी अकाली दल के मुख्य सेवक जत्थेदार संता सिंह उमैदपुरी और पूर्व विधायक जगजीवन सिंह खीरनियों के नेतृत्व में शाहकोट में प्रचार के लिए जत्था रवाना हुआ। सीनियर अकाली नेता हरप्रीत सिंह ने बताया कि समूचे अकाली वर्करों में शाहकोट की चुनावों को लेकर उत्साह है, वह शाहकोट में पार्टी की नीतियों के बारे में बताया हुए जागरू करेंगे। इस मौके पर सर्कल जत्थेदार हरबंस सिंह भरथला, नगर कौंसिल के प्रधान लाला मंगत राय, सीनियर वाइस प्रधान सतवीर सिंह सेखों, चेयरमैन बहादर सिंह माणकी, सोहण सिंह सरपंच, मेजर सिंह माणकी, नीरज सेहाला और सरबजीत सिंह पपड़ौदी के अलावा अन्य मौजूद थे।