समराला| सरकार की तरफ से अनुसूचित जातियों और विशेष केंद्रीय सहायता प्रोग्राम के अधीन आती स्कीमों की समीक्षा के लिए ब्लाक स्तरीय विजीलेंस और मोनिटरिंग समितियों का गठन किया गया है। जिसमें जसविंदर सिंह पपडौदी को सदस्य के तौर पर नियुक्त किया गया है। उनके अलावा ब्लाक समराला की बनाई गई समिति में बतौर मैंबर के तौर पर गुरजीत सिंह, बलविन्दर सिंह, भीम सिंह, महिला मैंबर के तौर पर इन्द्रजीत कौर की नियुक्ति की गई है।