श्री माछीवाड़ा साहिब| रोपड़ रोड पर स्थित गांव माछीवाड़ा खाम के नजदीक अचानक आग लगने से तीन तूड़ी के कुप जल कर राख हो गए। शेरपुर चौंकी के ईंचार्ज बलजिंदर सिंह ने बताया कि दलीप सिंह, अजीत सिंह और सुखविंदर सिंह पुत्र अमर सिंह के खेतों में खड़े कुप को दोपहर के समय चली आंधी में संदिग्ध हालात में आग लग गई। पुलिस को सूचना मिलते ही तुरंत समराला से फायर ब्रिगेड की गाडियों को बुलाया गया व आग पर काबू पा लिया गया।