पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • एसडीएम को मेमोरंडम सौंप की कब्जे हटाने की मांग

एसडीएम को मेमोरंडम सौंप की कब्जे हटाने की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
समराला| शहर के समाजसेवियों ने एसडीएम अमित बैंबी को मांग पत्र सौंपकर ब्लाक समिति की रेस्ट हाऊस वाली जगह समेत अन्य जगहों पर अवैध कब्जे होने का आरोप लगाते हुए उन्हें हटाने की मांग की है। मांग पत्र में बताया गया कि प्रशासन इस कीमती जगह पर किए गए कब्जों को पहल के आधार पर हटाए। उन्होंने कहा कि अगर अवैध कब्जों को जल्द न हटाया गया तो संघर्ष का रास्ता अपनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कब्जों को हटाकर उक्त जगह में में शहर निवासियों की सुविधा के लिए ग्रीन बेल्ट बनाने को प्राथमिकता दी जाए। इस मौके भ्रष्टाचार विरोधी फ्रंट के प्रधान कमांडेंट रशपाल सिंह, अवतार सिंह, जगतार सिंह दयालपुरा, जत्थेदार अमरजीत सिंह, दर्शन सिंह कंग, देश राज, जुगल किशोर व सलिंदर सिंह के अलावा अन्य मौजदू थे।

खबरें और भी हैं...