संदिग्ध परिस्थिति में ट्रक ट्रांसपोर्टर की मौत
श्री माछीवाड़ा साहिब| दशहरा ग्राउंड के नकादीक रहते बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश बरामद हुई है। मृतक ट्रांसपोर्ट से धंधे से जुड़ा हुआ था, जिसका ट्रक चरण कंवल साहिब चौक के नजदीक खड़ा पाया गया जबकि पास में ही उसकी लाश मिली है। एसएचओ सुरिंदरपाल सिंह ने कहा कि शिंगारा सिंह की लाश बीती रात सड़क के नजदीक मिली है। पुलिस ने लाश कब्जे में लेकर उसको पोस्टमार्टम के लिए समराला में सिविल अस्पताल में रखवाया गया है। पुलिस के अनुसार रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई होगी। पुलिस ने धारा 174 के तहत कार्रवाई करके लाश परिजनों के हवाले कर दी। पुलिस अधिकारियों का कहना था कि वह मामले की जांच बारिकी से कर रहे हैं व इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।