परशुराम जयंती पर युवा मोर्चा ने लगाया लंगर
समराला| श्री ब्राह्मण सभा युवा मोर्चा समराला की ओर से भगवान श्री परशुराम जयंती धूमधाम से मनाई गई। युवा मोर्चा के सदस्यों ने पहले श्री दुर्गा मंदिर में हवन करवाया। उसके बाद लंगर लगा। यहां बाबा यज्ञ नाथ, तरसेम लाल, डा योगेश शर्मा, परवीन कुमार, हनीश कौशल, विजय कुमार, पवन शर्मा, गगनदीप शर्मा, सोनी तिवाड़ी, शिंटू, आशू शर्मा, नवनीत, राजेश और हैपी शुक्ला मौजूद थे।