एनजीओ का सिविल अस्पताल के पार्किंग ठेकेदार पर दोगुने पैसे लेने का आरोप
एसडीएम को मेमोरंडम सौंपकर कार्रवाई करने की मांग
सिटी रिपोर्टर | समराला
समराला सोशल वेलफेयर सोसायटी ने सिविल अस्पताल पर पार्किंग ठेकेदार पर दोगुने पैसे लेने का आरोप लगाते हुए एसडीएम को मांगपत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। सोसायटी के चेयरमैन एडवोकेट गगनदीप शर्मा, प्रधान शिव कुमार शिवली, उप चेयरमैन इंद्रेश जैदका और राजविंदर ने बताया कि सिविल अस्पताल में पार्किंग ठेकेदारों की तरफ से मनमर्ज़ी के रेट वसूले जाने का मसला पिछले कई सालों से चलता आ रहा है। परंतु फिर भी न तो कभी स्थानीय प्रशासन ने गंभीर नोटिस लिया और न ही सेहत आधिकारियों ने। उन्होंने कहा कि इलाके भर में लोग सिविल अस्पताल में इलाज करवाने आते हैं। लोगों से ठेकेदार की ओर पार्किंग फीस से ज्यादा पैसे वसूल किए जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछला टैंडर ख़त्म हुए को तीन महीने से अधिक का समय बीत चुका है, परंतु फिर भी लोगों से लूट की जा रही है। उधर, एसएमओ डॉ. मनू विज ने कहा कि मामला उनके ध्यान में अब आया है। इसकी जांच शुरू कर दी है। ठेकेदार को अब यहां पार्किंग चलाने की आज्ञा नहीं होगी। एसडीएम अमित बैंबी ने कहा कि संबंधित ठेकेदार की रिपोर्ट मांगी गई है। पार्किंग नियमों के उलट चल रही है और यदि ठेकेदार की तरफ से नाजायज वसूली की जा रही है तो सख़्त कदम उठाए जाएंगे।