दूषित पानी की सप्लाई से समराला में बीमारियां फैलने का डर बना
समराला| दूषित पेयजल से बीमारियां फैल रहा है। लोग परेशान हैं। नगर कौंसिल की तरफ से इस समस्या का हल नहीं निकाला जा रहा है। दुर्गा मंदिर रोड क्षेत्र में फिर सरकारी नल में से गंदा पानी आने पर लोगों ने नगर कौंसिल खिलाफ रोष जताया। मोहल्ला निवासी सतपाल, मनजीत सिंह, ऋषि कुमार, निर्मल कुमार, रितु रानी, रमन कुमारी, मनदीप कौर, सीमा रानी, ममता छाबड़ा ने कहा कि लंबे समय से पीने का पानी दूषित है। नगर कौंसिल को कई बार कहा जा चुका है। कौंसलर भी इसे लेकर गंभीर नहीं हैं। मोहल्ला निवासी नगर कौंसिल खिलाफ रोष प्रदर्शन करेंगे। वहीं ईओ गुरपाल सिंह ने कहा कि वाटर सप्लाई की पाइपें पुरानी होने के कारण समस्या आ रही है। नगर कौंसिल इसके समाधान को लेकर गंभीर है। जल्द ही इसका हल किया जाएगा।