पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • साइकिल स्टैंड के विवाद का मामला कोर्ट में ले जाएगा समराला विकास मंच

साइकिल स्टैंड के विवाद का मामला कोर्ट में ले जाएगा समराला विकास मंच

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर की समस्याओं पर किया विचार विमर्श, संघर्ष की चेतावनी

पुराने साइकिल स्टैंडों को बंद कर पार्षद के साथियों को फायदा पहुंचाने का आरोप भी लगाया

सिटी रिपोर्टर | समराला

साइकिल स्टैंड का नया ठेका अलॉट होने के बाद हुए विवाद के बाद समराला विकास मंच ने मामले को कोर्ट में ले जाने की चेतावनी दी है। मंच के कन्वीनर नरिंदर शर्मा और प्रधान परमजीत सिंह ढिल्लों ने मंच की बैठक के बाद कहा कि मामले को वह उच्चाधिकारियों और माननीय कोर्ट में ले कर जाएंगे। साइकिल स्टैंड के बंद करवाने के लिए जहां सभी शहर के सफाई कर्मचारी लगे हुए हैं जबकि अधिकारिक तौर पर किसी भी मुलाजिमों की कोई ड्यूटी नहीं लगी है। मुलाजिमों के अलावा फायर ब्रिगेड के कर्मी भी जुटे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि एक कांग्रेस पार्षद के रिश्तेदारों और दोस्तों के मिले ठेके के बाद जानबूझकर तंग किया जा रहा है। एक साइकिल स्टैंड को फायदा पहुंचाने के लिए नगर कौंसिल, फायर ब्रिगेड और बीडीपीओ दफ्तरों की तरफ से यह सभी कार्रवाई जा रही हैं। पुराने साइकिल स्टैंड जो लगभग पिछले 30 सालों से चल रहे हैं। इनका रोजगार छीनकर केवल पार्षद के साथियों को फायदा पहुंचाने के लिए किया जा रहा है। बता दें मंच की बैठक में शहर की प्रमुख समस्याओं और इलाका निवासियों को आ रही मुश्किलें और विचार विमर्श किया गया था। जिसमें प्रमुख तौर पर समराला के मैन चौंक के साइकिल स्टैंडों का विवाद छाया रहा। मीटिंग में सभी साइकिल स्टैंडों के मालिक और कर्मचारियों ने शामिल होकर प्रशासन की ओर से जबरन तौर पर उन्हें परेशान करने का आरोप लगाया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि नगर कौंसिल समिति के दो दर्जन के करीब मुलाजिमों ने शहर के सभी कामों को छोड़कर साइकिल स्टैंड को बंद करवाने के लिए बैरीकेड लगाकर जो कि आम रास्ता है को भी बंद किया है। यहां भूपिंदर सिंह, सुरिंदर पाल सिंह, अमरजीत सिंह, ज्ञानी महिंदर सिंह, डा. युगेश शर्मा, सुदेश शर्मा, एडवोकेट गगनदीप शर्मा, जुगल किशोर साहनी, स्वर्ण सिंह, बलजिंदर सिंह, प्रेम नाथ, सुरिंदर पाल सिंह, बलविंदर सिंह, मैडम सोनी, दीपक, जतिंदर सिंह और मनदीप चोपड़ा मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...