लुधिायना| सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल समराला में ब्लाक स्तरीय युवक मेला करवाया गया, जिसमें नाटक, क्ले माडलिंग, चित्रकारी, भाषण, पेंटिंग और गान मुकाबलों में 24 स्कूलों के स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया। प्रिंसिपल गुरदीप सिंह राय ने बताया कि नाटक मुकाबलो में उटालें हाई स्कूल ने पहले, समराला ने दूसरा और नागरा हाई स्कूल ने तीसरा स्थान हासिल किया। क्ले माडलिंग में ज्योति गुप्ता कटानी कलां पहले, प्रभजोत कौर कोट गंगूराए दूसरे और सूरज समराला स्कूल तीसरे स्थान पर रहे। चित्रकारी के मुकाबलों में सुखमन राजेवाल कुल्लेवाल स्कूल, गुरमेल सिंह भैनी साहब स्कूल और संजीव राजेवाल कुल्लेवाल स्कूल क्रमवार पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। पेंटिंग मुकाबलो में स्वर्णजीत सिंह घुंगराली सिक्खों ने पहले नंबर पर आया।