समराला| अध्यापक चेतना मंच समराला के संस्थापक, भ्रष्टाचार विरोधी फ्रंट समराला के पूर्व जनरल सचिव और ट्रेड यूनियन अध्यापक नेता स्व. महिमा सिंह कंग की नौवीं बरसी पर कंग परिवार की तरफ से सरकारी हाई स्कूल कोटला समशपुर के सभी बच्चों को स्टेशनरी दी। स्कूल इंचार्ज नवकिरनजीत कौर ने कंग परिवार का धन्यवाद करते कहा कि स्टेशनरी मिलने से स्टूडेंट्स पढा़ई करने में उत्साहित होंगे। इस मौके जरनैल कौर कंग, इन्द्रजीत सिंह कंग, राजिन्दर कौर कंग, गुरजिन्दर सिंह, उषा रानी, रणजीत कौर, अमनदीप कौर, बिमला शर्मा, सन्दीप कौर, नवजोत सिंह कंग, अकाशदीप सिंह कंग और जेसिका कंग के अलावा अन्य मौजूद थे।