सेह में बाबा जोरावर सिंह बाबा फतेह सिंह स्पोर्टस क्लब के प्रधान गुरप्रीत सिंह के नेतृत्व में कबूतरबाजी मुकाबले करवाए गए। मुकाबले में 60 के करीब कबूतरों की जोडिया ने हिस्सा लिया जिसमें कमलजीत सिंह के कबूतर ने बाजी जीत ली, उन्हें इनाम के तौर पर बाइक और 90 हजार नकद राशि देकर सम्मानित किया गया। दूसरे नंबर पर पम्मा मानूपुर और तीसरे नंबर पर गुरप्रीत धमोट के कबूतर रहें। इस मौके पर प्रदीप मानूपुर, जस्सी मानूपुर, सोनू सहा, सोहण सिंह फ़ौजी, करनैल सिंह, सुरजीत सिंह, रणजीत सिंह, गुरमीत सिंह, हरजीत सिंह राय, बारा सिंह, हरविन्दर सिंह, बिंदर, इंदरजीत सिंह के अलावा अन्य मौजूद थे।