श्री माछीवाड़ा| शाहकोट में हो रहे विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार लाड़ी शान से जितेंगे। यह बाते शाकोट में प्रचार करने गए विधानसभा हलका समराला से विधायक अमरीक सिंह ढिलों व पंजाब जंगलात मंत्री साधू सिंह धर्मसोत ने कही। हलका समराला से पूरी कांग्रेस की टीम ने शाहकोट में उमीदवार के पक्ष में प्रचार करके पार्टी की नितिओं के बारे में लोगों को बताया। इस दौरान समराला की कांग्रेस की टीम की पांच गांवों में ड्यूटी लगाई गई। शूगर मिल कालौनी नंबर 1 और 2, गोबिंदपुर, लोहगढ़, आदरमान, में लोगों को मिल कर कांग्रेस को ज्यादा से ज्यादा मतों से जिताने सबंधी प्रचार किया। यहां सुरिंदर कुंदरा, कर्णवीर सिंह, सुखबीर सिंह, सुरिंदर कुमार, परमजीत और चेतन मौजूद थे।