पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • माछीवाड़ा के हिस्से में आ सकती है झंडी वाली कार

माछीवाड़ा के हिस्से में आ सकती है झंडी वाली कार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाओं के बीच हलके को मंत्री मिलने की बात ने पकड़ा जोर

श्री माछीवाड़ा साहिब| 1966 में जब से नया पंजाब अस्तित्व में आया है तब से ऐतहासिक नगरी के लोगों दारा चुने गए किसी जनता के प्रतिनिधि को मंत्री पद नसीब नहीं हो पाया है। पहले माछीवाड़ा ब्लॉक कूमकलां के साथ जुडा रहा जिसमें रिज़र्व होने के चलते अलग- अलग पार्टियों के विधायक चुन कर विधानसभा में भेजे लेकिन मंत्री कोई नहीं बन पाया। उसके बाद माछीवाड़ा को समराला के साथ जोड दिया गया वहां से भी चुने विधायकों में से कोई मंत्री पद तक नहीं पहुंच पाया। इसे माछीवाड़ा हलके के वोटरों की किस्मत ही मानेंगे कि जिसे विधायक चुना उसकी पार्टी की सरकार ही नहीं बनी यानी हलका वासियों के विधायक के हिस्से हर बार विपक्ष में रहना ही लिखा है। लेकिन इस बार कांग्रेस का ही विधायक है वहीं राज्य में सरकार भी कांग्रेस की है। सरकार बनाने से पहले मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी माछीवाडा की अनाज मंडी में लोगों से खुले मंच पर वादा किया था कि अगर आप अमरीक सिंह ढिल्लों को बस जिता के विधायक बना दो इसके बाद मंत्री बनाने की जिम्मेवारी मेरी होगी। रविवार को चंडीगढ़ में मंत्रीमंडल विस्तार की चर्चाओं के साथ समराला से विधायक अमरीक सिंह ढिल्लों का मंत्री बनने की बात को बल मिला है। सूत्रों की माने तो कुछ ही दिनों में होने वाले मंत्रीमंडल के विस्तार की बनने बाली लिस्ट में समराला के विधायक अमरीक सिंह ढिल्लों का नाम भी शामिल है।

खबरें और भी हैं...