पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शिव मंदिर में भजनों पर झूमे श्रद्धालु

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्री माछीवाड़ा साहिब| ब्लॉक माछीवाड़ा के गांव छौड़ीयां में प्राचीन शिव मंदिर में माता का विशाल भगवती जागरण करवाया गया। प्रबंधकों में शाम लाल कुंदरा ने बताया कि गांव वासियों के सहयोग से जागरण में पवित्र ज्योति प्रचंड करने हलका समराला से विधायक अमरीक सिंह ढिल्लों, नगर कौंसिल प्रधान सुरिंदर कुंदरा पहुंचे व पूजा करवाकर जागरण की शुरुआत करवाई। जागरण में दुर्गा शक्ति मंदिर की भजन मंडली के महिंदरपाल जैन ने गणेश वंदना गाकर शुरुआत की व सोनू सेठी और गगन भंगू ने माता की भेंटे गाकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया। यहां दर्शन कुंदरा, सुरिंदर कुमार जोशी, परमजीत सिंह पम्मी, अमरजीत सिंह काला, ब्रज लाल, राम लाल, डॉ. मेहर सिंह, मेघ राज, जगतार सिंह, भजन सिंह, मंदिर पुजारी सोनू शर्मा, अशवनी शर्मा, मंगत राये बत्रा, सुनीव थौर, गुरनाम सिंह, मदन लाल बिट्टू, परमवीर योद्धा के अलावा बडी संख्या में संगत मौजूद थी।

खबरें और भी हैं...