पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • समराला में हर साल 10 हजार पौधे लगाता है हाॅकी क्लब

समराला में हर साल 10 हजार पौधे लगाता है हाॅकी क्लब

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
समराला| हॉकी क्लब समराला शहर में हर साल 10 हजार पौधे लगाकर वातावरण को शुद्ध बनाने में अहम योगदान दे रहा है। क्लब द्वारा हरियाली का संदेश देकर लगाए जा रहे पौधों की चारों तरफ सराहना हो रही है। इसी क्लब ने रेलवे स्टेशन समराला की 5वीं वर्षगांठ पौधे लगाकर मनाते हुए इस सीजन में भी पौधरोपण की शुरुआत की। समागम के चीफ गेस्ट डीएसपी हरसिमरत सिंह छेतरा थे। डीएसपी ने क्लब द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। क्लब के प्रधान गुरमीत सिंह बेदी और सरपरस्त डा. परमिंदर सिंह बेनीपाल ने कहा कि क्लब पिछले 10 सालों से पौधारोपण कर रहा है। अब तक 85 हजार पौधे लगाए जा चुके हैं। पक्षियों के लिए 4500 घोंसले बनाए गए। यह काम इसी प्रकार जारी रहेगा। इस मौके पर भूपिंदर सिंह, हरविंदरपाल सिंह, रुपिंदर सिंह गिल, अमृतपाल, मनदीप सिंह, अमन गुप्ता, हरप्रीत सिंह बेदी, संजीव कुमार मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...