10वीं में खुशदीप कौर ने 96.8 प्रतिशत नंबर लिए
समराला| आईसीएसई द्वारा घोषित दसवीं के नतीजों में सेक्रेड हार्ट स्कूल उटाला का नतीजा शत प्रतिशत रहा है। स्कूल की छात्रा खुशदीप कौर 96.8 प्रतिशत अंक लेकर जिले में दूसरे स्थान पर रही है। खुशदीप ने सफलता का श्रेय माता, पिता चरनवीर सिंह और स्टाफ को दिया है। खुशदीप ने बताया कि वह भविष्य में सीए बनना चाहती है। स्कूल प्रबंधकों ने खुशदीप को बधाई देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है।