आईटीआई समराला में वीरवार को खूनदान कैंप का आयोजन किया गया। यह कैंप सड़क हादसे में मौत का शिकार हुए पवनदीप सिंह मादपुर, गुरप्रीत सिंह और संदीप सिंह की याद में लगाया गया। जिसके चीफ गेस्ट समराला से पूर्व एमएलए जगजीवन सिंह खीरनियां थे। नगर कौंसिल प्रधान लाला मंगत राय गेस्ट आफ आनर थे। खीरनियां ने अपने संबोधन में कहा कि खून नालियों में नहीं, बल्कि नाड़ियों में बहना चाहिए। इस लिए हमें ज्यादा से ज्यादा खूनदान करना चाहिए। खीरनियां व लाला मंगत राय ने खूनदानियों को सम्मानित किया। इस मौके पर कौंसलर सन्नी दुआ, जस्सा दयालपुरा, पवन सहोता, मनिंदरजीत सिंह जोनी, अमन बोंदली, सुक्खा दयालपुरा, सुख पूनियां, हैप्पी भंगला, निशु चहलां, ताहिल भनोट, सुख उटालां भी मौजूद रहे।