पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

समराला में कूड़े के ढेरों से लोग परेशान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
समराला| समराला में चरमराई सफाई व्यवस्था से लगने वाले कूड़े के ढेरों से लोग परेशान हैं। नगर कौंसिल की तरफ से इसका पक्का हल नहीं निकाला जा रहा है। जिसे लेकर लोगों में नगर कौंसिल के खिलाफ रोष पाया जा रहा है। दुर्गा मंदिर रोड पर लगे कूड़े के ढेरों पर रोष जताते गए समाज सेवक सुदेश शर्मा, सुखचैन सिंह, विक्रमजीत सिंह, खुशप्रीत सिंह, हरजोत सिंह, रंजीत सिंह, इंद्रजीत सिंह ने कहा कि नगर कौंसिल शहर को साफ सुथरा बनाने के लिए ठोस कदम उठाए। कूड़े के ढेर हटाए जाएं। लोगों को साफ सुथरा वातावरण मुहैया कराया जाए। नगर कौंसिल प्रधान लाला मंगतराय ने कहा कि दो जगहों पर डंपों के कारण दिक्कत आ रही है। हालांकि दिन में दो बार कूड़ा उठवाया जाता है, फिर भी ढेर लग जाते हैं। इसका पक्का हल किया जा रहा है। लोगों को भी सहयोग देने की जरूरत है।

खबरें और भी हैं...