वन भूमि पर खेती करने वालों पर जुर्माना
केलवाड़ा| वन विभाग की ओर से वन भूमि पर खेती करने वाले किसानों से जुर्माने के तौर पर एक लाख 41 हजार 300 रुपए का राजस्व वसूला गया। वहीं 20 व्यक्तियों को सिविल कारावास की सजा सुनाई गई। रेंजर रतन प्रकाश वर्मा ने बताया कि वन विभाग नाका समरानियां, बिची, खंडेला, केलवाड़ा, खटका नाके पर हुई पेशियों में वन भूमि पर अवैध कार्य करने वाले लोगों से राजस्व वसूल कर 20 लोगों को सिविल कारावास की सजा सुनाई ।