पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

खटका तालाब का दूषित पानी पी रहे लोग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्योंकि यहां एकमात्र सौर ऊर्जा संचालित ट्यूबवेल ठप

समरानियां| गदरेटा ग्राम पंचायत के कागलावर गांव में लोग एक किमी दूर स्थित खटका तालाब का दूषित पानी पीने को मजबूर हो रहे हैं। कागलावर निवासी जानकीलाल पटेलिया, हुसैन भील, नरसिंह भील ने बताया कि गांव में 16 मई को एक टैंकर आया था। गांव में लोग एक किमी दूर स्थित खटका तालाब का दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। यहां सौर ऊर्जा का ट्यूबवेल बंद हो चुका है। हैंडपंप आदि का बंदोबस्त भी नहीं है। गदरेटा सरपंच मीनाक्षी सहरिया ने बताया कि कागलावर की आबादी करीब 300 है। यहां ग्रामीण खटका तालाब का दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। समस्या को लेकर तीन बार जलदाय विभाग और एक बार पंचायत समिति में अवगत कराया गया है। इसके बाद भी समुचित बंदोबस्त नहीं किया है। वहीं समरानियां सीएचसी के डॉ. शेख आरिफ ने बताया कि दूषित पानी से उल्टी-दस्त की शिकायत होती है। पहले कागलावर से उल्टी-दस्त का एक मरीज पहुंचता था। वहीं अब प्रतिदिन 2 से 3 मरीज आ रहे हैं। इसको लेकर उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है। (शेष| 16 पर)

खबरें और भी हैं...